जब पत्नी ने दिया थाने में बयान, पति का झुक गया शर्म से सिर

अम्बाला.युवक के साथ राजस्थान फरार हुई महिला को महेशनगर पुलिस ने रविवार को जयपुर के पास से उसके प्रेमी सहित काबू कर लिया है।
सोमवार दोनों के रिश्तेदारों को महेशनगर थाने में बुलाया, जहां महिला एवं उसके प्रेमी ने एक साथ रहने की इच्छा जताई और इस बात की जानकारी लिखित तौर पर पुलिस को दी है। दूसरी ओर मामले को लेकर थाने में ही परिवार सदस्यों में गरमा गरमी हुई। फिलहाल पुलिस मामले में अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
कुछ दिनों पहले ही बीडी फ्लोर मिल के निकट रहने वाले व्यक्ति माला राम की पत्नी एकाएक घर से गायब हो गई थी। दो बच्चों की मां महिला का कहीं कुछ अता पता नहीं चला था, जिसके बाद महिला के पिता बाबूराम ने मामले की शिकायत महेशनगर थाने में दी थी।
आरोप लगाया था कि महिला तंत्र-मंत्र करने वाले युवक अजय की बातों में आकर उसके साथ फरार हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला राजस्थान की ओर गई थी और पुलिस ने दोनों को जयपुर के पास कुछ दिन पहले पकड़ लिया।
दोनों को अम्बाला लाया गया और सोमवार अजय व महिला के परिवार सदस्यों को थाने बुलाया गया था। महिला ने अजय के साथ ही रहने की इच्छा जताई, जबकि अजय ने भी अपने लिखित बयानों में ऐसे ही कहा है। फिलहाल परिवार सदस्य क्या फैसला लेते हैं इस पर पुलिस की नजर है जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई पुलिस अमल में लाएगी।








