अम्बाला सिटी. सोमवार रात बलदेव नगर में एक घर के बाहर पिस्तौल मिलने से दहशत फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन जांच के बाद पुलिस का कहना था कि यह ‘खिलौना पिस्तौल’ है। बलदेव नगर में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार केसर सिंह ने बताया कि रात लगभग 9 बजे उनके मकान के सामने अखबार में लपेटकर कोई वस्तु रखकर चला गया। इसकी जानकारी उन्हें पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने दी। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने जांच के बाद कहा कि यह ‘खिलौना पिस्तौल’ है। वहीं मोहल्ले के गौरव, राम लुभाया और विनय का कहना है कि 25 जनवरी को भी एक युवक पार्सल रखने का प्रयास किया था लेकिन लोगों के देखने पर वह भाग गया था।