एचएयू में एग्रीकल्चर कॉलेज बना चैंपियन
Source: bhaskar news | Last Updated 05:47(09/02/12)
हिसार. एचएयू की 43वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर कॉलेज की टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर कॉलेज के जौइली स्वाओ को बेस्ट एथलीट एवं होम साइंस कॉलेज की रीना भुकर बेस्ट महिला खिलाड़ी चुना गया है। समापन पर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. केएस खोखर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. आरके यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर वर्ग में बेसिक साइंस कॉलेज का सतेंदर प्रथम, 200 मीटर में एग्रीकल्चर कॉलेज का जौइली स्वाओ प्रथम, 400 मीटर में एग्रीकल्चर कॉलेज का अनिल कुमार प्रथम, पांच हजार मीटर में एग्रीकल्चर कॉलेज का सुखबीर प्रथम, लांग जंप में एग्रीकल्चर कॉलेज का अजय जांगड़ा प्रथम, हाई जंप में एग्रीकल्चर कॉलेज की जौइली स्वाओ प्रथम, ट्रिपल जंप में एग्रीकल्चर कॉलेज का रतुवाने प्रथम, शॉट पुट में एग्रीकल्चर कॉलेज का मुकेश प्रथम, डिस्कस थ्रो में एग्रीकल्चर कॉलेज का जौइली स्वाओ प्रथम, जेवलियन थ्रो में एग्रीकल्चर कॉलेज का सचिव कुमार प्रथम रहा। चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में एग्रीकल्चर कॉलेज का सहरुण खान, रविंद्र, अशोक, जौइली स्वाओ प्रथम, 110 मीटर हर्डल में एग्रीकल्चर कॉलेज का रविंद्र प्रथम, थ्री लेग रेस में एग्रीकल्चर का दीपक प्रथम रहा।
डिस्कस थ्रो में सिंटू प्रथम
लड़कियों की प्रतियोगिता की 100, 200, लांग जंप, हाई जंप, रोप स्किपिंग में होम साइंस कॉलेज की रीना भुकर प्रथम, शॉट पुट में सिंटू मलिक प्रथम, साध्वी द्वितीय, डिस्कस थ्रो में सिंटू मलिक प्रथम, जूलिया कालरे द्वितीय, जेवलियन थ्रो में लक्ष्मी प्रथम, चार गुणा 100 मीटर रिले में रीना भुकर, सीमा यादव, सोनिया, ज्योति प्रथम, 100 मीटर हर्डल में निशा सोलंकी प्रथम, सेक रेस में मीनू प्रथम रही।