विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Beyond The Limits Of Husband And Father, The Mothe

पति रेप तो ससुर करता था छेड़छाड़, सामने आया खौफनाक सच

dainik bhaskar news | Jul 27, 2012, 00:21AM IST
 
 

भिवानी. सेक्टर 23 निवासी एक विवाहिता के साथ उसका पति कुकर्म तो ससुर छेडछाड़ करता था। इसके अलावा पीड़िता को सास दहेज के लिए परेशान और जान से मारने की धमकी देती थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।



पुलिस को दी शिकायत में एक विवाहिता ने बताया कि पिछले साल नौ जुलाई को उनकी शादी विकास नगर निवासी अश्विनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास बिमला देवी और ससुर ताराचंद उन्हें कम दहेज लाने की बात पर परेशान करने लगे।


इस कारण वह अपने पति के साथ सेक्टर 23 में एक मकान लेकर रहने लगी। यहां पति अश्विनी ने उसके साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया। इस बात की शिकायत उन्होंने अपने ससुर से की तो उन्होंने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए कहा कि उनका बेटा तो भोला सा है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।


इसके अलावा सास सेक्टर 23 में आकर भी उन्हें कम दहेज लाने की बात पर प्रताड़ित करते हुए कहती अगर तूं और दहेज लेकर नहीं आई तो तुझे जान से मार दिया जाएगी। पीड़िता ने बताया कि उन तीनों की करतूत का जिक्र मायकेवालों के सामने किया।


पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एसआई रणधीर ने बताया कि हमने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment