राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
... जब एक भैंस बन गई महिला की मौत का कारण
dainik bhaskar news
| Jun 08, 2012, 05:33AM IST

मृतका के पति बलबीर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उसकी भैंस खुलकर गली में आ गई थी। रामफल व उसके परिजन इस पर तैश में आ गए। रामफल, रामरति व रघुबीर ने बिमला व उससे झगड़ने लगे तथा गाली गलौज करने लगे।
बलबीर ने बताया कि इसी दौरान रामरति व रघुबीर ने उनके घर में रखी बंदूक लाकर रामफल को दे दी। रामफल ने बंदूक लेते ही बलबीर और उसकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली बिमला को लगी तथा वह बाल-बाल बच गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई बिमला को उसके परिजनों ने बरवाला के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया, जहां से उसे हिसार के लिए रेफर कर दिया गया। हिसार के एक निजी अस्पताल में बिमला की उपचार के दौरान मौत हो गई।






