राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
चौटाला के तेवर कड़े, हुड्डा पर विधायकों को बचाने का आरोप
dainik bhaskar news | Aug 05, 2012, 03:47AM IST
शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने पूछा कि जब राज्य सरकार ने अपना घर संचालिका जसवंती से सरकारी अवॉर्ड वापस लेकर उसे दोषी मान लिया है तो जसवंती को यह अवॉर्ड देने की सिफारिश करने वाले कांग्रेसी विधायक निदरेष कैसे हो सकते हैं? चौटाला ने कहा कि गुड़गांव, रोहतक, यमुनानगर के बाद अब करनाल की संस्थाओं में रहने वाली लड़कियों के शोषण का खुलासा होने से साबित हो गया है कि राज्य सरकार किस हद तक गिर चुकी है।
रोहतक की चौधर पर चुटकी : ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आज रोहतक के लोग चौधर के नाम पर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री व उनका परिवार सत्तासुख भोग रहा है वहीं प्रदेश की जनता के साथ रोहतक के लोग भी बिजली, पानी व दूसरी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
उधर हिसार में चौटाला ने कहा कि रोहतक में अपना घर के जरिये जसवंती लंबे समय से बच्चियों का शारीरिक शोषण व बेसहारा महिलाओं का उत्पीड़न कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जसवंती ने अपने शेल्टर होम को कांग्रेसी विधायकों और नेताओं के लिए मौज-मस्ती का अड्डा बना रखा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार से कांग्रेसी विधायक दांगी व भारतभूषण बतरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग भी की।






