राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी फतह कर लौटी ममता सौदा
Bhaskar News | Jun 26, 2012, 06:35AM IST

कैथल बाइपास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिजन और शहर के लोग उनके इंतजार में करनाल रोड पर खड़े हुए थे। सबसे पहले उनकी माता मेवा देवी ने तिलक लगाकर ममता का स्वागत किया। इसके बाद फूल-मालाओं से उनका स्वागत हुआ। घर में भी पूरा दिन बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा।
अगला लक्ष्य अमेरिका
अब ममता का अगला लक्ष्य दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना है। ममता कहती हैं कि माऊंट एवरेस्ट और किलीमंजारो के बाद अब अगला लक्ष्य अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी को फतह करना है। इस चोटी की ऊंचाई 6195 मीटर है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह अब तैयारी में जुटेंगी। अभी इसकी कोई डेट फिक्स नहीं हुई है। ममता ने बताया कि उनके इस एक्सपिडिशन को ओएनजीसी और ओरिन्टल बैंक कामर्स स्पांसर कर रहे हैं। बता दें कि किलीमंजारो की ऊंचाई 5895 मीटर है। यह अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है। 15 जून को ममता ने चढ़ाई शुरू की थी।






