विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Do Not Get Lost In The Dark As To Negligence Mahi

लापरवाही के अंधेरे में गुम न हो जाएं माही जैसी जिंदगी

Bhaskar News | Jun 25, 2012, 05:55AM IST
 
 

हिसार. पांच साल की माही की जिंदगी लापरवाही के अंधेरे में गुम हो गई। माही जैसी और जिंदगी गुम हो सकती हैं, वह भी आपके शहर में। रिहायशी इलाके में खुले मैन होल तो कम से कम ऐसे ही हालात बयां कर रहे हैं।

रात में ये दिखाई नहीं देते है। बारिश में ये मैन होल पानी में डूब जाते हैं। खुले मैन होल से जानलेवा घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन आरके शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि इन्हें चिह्ति कर ढक्कन लगवाए जाएंगे।

यहां-यहां मौत के कुएं

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में सीवर लाइनों के बीच में मैन होल बनाए गए हैं। यह मैन होल खुले हैं या बंद हैं। इसकी जानकारी शायद विभाग को नहीं है। पिछले दिनों भास्कर ने प्री मानसून अभियान चलाकर प्रशासन को अलर्ट किया तो सीवर क्लीनिंग मशीन से सीवर लाइन साफ कराई गई। इसके बाद मैन होल खुले छोड़ दिए गए। यह नजारा कैंप चौक, मिल गेट रोड, शांति नगर, आजाद नगर, सब्जी मंडी आदि स्थान पर देखने को मिल सकता है।

अब लकड़ी के ढक्कन

शुरुआती तौर पर मैन होल के ढक्कन लोहे के लगाए जाते थे। इसके बाद आरसीसी के हो गए। अब सब्जी मंडी रोड पर हाल ही में लकड़ी के ढक्कन लगे हैं। ये किसी भारी वाहन का वजन सहने की स्थिति में नहीं है।

खुद ही किए इंतजाम

संबंधित विभाग ने जब इनकी अनदेखी की तो कुछ स्थानों पर लोगों ने आसपास से पत्थर उठाकर मैन होल पर रख दिए हैं। पड़ाव चौक पर रखा पत्थर इतना ऊंचा है कि कभी भी हादसा हो सकता है।

आजाद नगर में गिरे थे भाई-बहन

आजाद नगर गली नंबर चार में तो छह महीने के अंतराल में दो घटनाएं हो चुकी हैं। एक महीने पहले छोटे भाई बहन खुले मैन होल में गिर गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर निकाला। इससे पांच महीने पहले भी बच्चे को किसी तरह सुरक्षित निकाला था। चार साल पहले मिर्जापुर रोड पर स्कूल से लौट रही एक मासूम बालिका खुले सीवर मैन होल में गिर गई और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment