मृत बुजुर्ग पेंशन सूची में ‘जिंदा’
Source: अमित धवन | Last Updated 05:27(09/02/12)
हिसार. वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले बुजुर्गो के सर्वे में कई चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सात खंडों की रिपोर्ट में 1293 लोग ऐसे हैं जिनकी मौत हो चुकी है, मगर सरकार की ओर से उनके नाम बुढ़ापा पेंशन जारी की जा रही है। इस मामले में हांसी खंड सबसे आगे है।
अभी उकलाना और बरवाला खंड की रिपोर्ट आनी बाकी है। हाई कोर्ट के आदेश पर जिले में समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धावस्था पेंशन लेने वालों की जांच करवाई गई थी। जनवरी तक चले सर्वे के बाद अब सात खंड के अधिकारियों ने विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में 1293 मृतक व्यक्ति और 811 लोग ऐसे हैं जो अयोग्य घोषित किए गए। अधिकारियों की तरफ से मृत लोगों की पेंशन काटने के साथ पूरे जिले की रिपोर्ट सरकार को मार्च के अंत तक भेजी जाएगी।
550 और 700 रुपये
सरकार की तरफ से 60 साल से ऊपर पेंशन लेने वाले बुजुर्ग को 550 रुपये पेंशन दी जाती है। वहीं यदि कोई बुजुर्ग दस साल से ज्यादा समय से पेंशन ले रहा है 700 रुपये उसे दिए जाते हैं।
सर्वे में खुलासा हुआ कि 19 लोग वृद्धावस्था के अलावा सरकारी पेंशन, फौज व अन्य पेंशन भी ले रहे थे। दोहरी पेंशन लेने वालों को विभाग नोटिस भेज पैसे की रिकवरी करेगा और यदि कोई पैसा नहीं भरेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
जिले में पेंशन धारक
कुल 1 लाख 58 हजार 732
वृद्धावस्था पेंशन धारक 96992
राशि नौ करोड़ 60 लाख
अग्रोहा
कुल 4937
अनुपस्थित 210
अयोग्य 48
डबल पेंशन 3
हांसी सिटी
कुल 5295
अनुपस्थित 177
मृतक 95
आदमपुर (बीडीओ)
कुल 6612
अनुपस्थित 6
मृतक 259
डबल 2
आदमपुर (तहसीलदार)
कुल 613
मृतक 15
डबल 1
नारनौंद (बीडीओ)
कुल 9993
अनुपस्थित 727
मृतक 242
अयोग्य 34
नारनौंद (एमसी)
कुल 1262
अनुपस्थित 133
मृतक 33
हिसार प्रथम (बीडीओ)
कुल 5379
अनुपस्थित 456
मृतक 163
हिसार द्वितीय
कुल 6819
अनुपस्थित 832
मृतक 113
अयोग्य 438
हांसी प्रथम (ब्लॉक)
कुल 13575
अनुपस्थित 485
मृतक 373
डबल 13
अयोग्य 291