राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
जाटों का आरक्षण के लिए अल्टीमेटम
भास्कर न्यूज
| Jun 09, 2012, 05:52AM IST

समिति के प्रदेशाध्यक्ष सांगवान ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर वे लंबे समय से लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। मगर सरकार की तरफ से उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अगस्त तक यदि जाट समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल नहीं किया गया तो 13 राज्यों में यह आंदोलन चलाया जाएगा।
आंदोलन की रूपरेखा के लिए 16 अगस्त को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें समिति के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे व आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। सांगवान ने कहा कि पिछले दिनों हुए आंदोलन में मलिक ने पहले खापों के फैसलों को दरकिनार कर दिया बाद में वह खापों के आंदोलन की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि अगस्त के बाद शुरू होने वाले आंदोलन को लेकर वह लोगों के बीच में जाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर आदि मौजूद थे।






