राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अवैध कॉलोनी गिराने पहुंचे डीटीपी से झड़प
dainik bhaskar news
| Jul 31, 2012, 03:54AM IST

इसके बाद जमीन के मालिक भगवान दास सरदाना व उनके पुत्र रवि सरदाना ने डीटीपी की कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि विभाग ने उनके खेत में बने भवन की चारदीवारी बिना किसी नोटिस के गिराई है। सरदाना ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी दी है।
जानकार के अनुसार सोमवार दोपहर को नगर योजनाकार विभाग द्वारा हिसार मार्ग पर कथित एक अवैध कॉलोनी पर जेसीबी से वहां बनी कच्ची सड़कों को उखाड़ना शुरू कर दिया। जेसीबी चालक ने सड़कों को उखड़ते हुए डीटीपी के निर्देश पर मौके पर बने एक भवन की चारदीवारी को भी गिराना शुरू कर दिया।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की डीटीपी सत्यवीर सभ्रवाल से झड़प हुई तथा मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। डयूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नेतराम वर्मा व पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत करवाया। गौरतलब है कि शहर के आसपास करीबन दो दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां बनी हैं। जिला नगर योजनाकार विभाग ने इन कॉलोनियों में से अधिकतर पर जेसीबी चलाई है लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाए जाने से अवैध कॉलोनियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।






