हिसार.नेताओं में एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ किस कदर होती है कि यह हिसार-जींद रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के मामले में नजर आई।
बचा लो बेटी को, नशेड़ी बना करा रहे अनैतिक काम
रेलवे ने सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सदस्य रणबीर सिंह गंगवा और विधायक सावित्री जिंदल को झंडी दिखाने के लिए आमंत्रित किया था। जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सूरा विशेष आमंत्रित थे। सावित्री जिंदल, कुलदीप, डॉ सूरा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को झंडी दिखाई। बाद में नेताओं ने विज्ञप्ति जारी की तो खुद को आगे दिखाने की होड़ दिखाई दी।
लड़की की दर्दनाक कहानी, धोखे से शादी की और करा दिया गर्भपात
सभी नेताओं ने ऐसे फोटो भेजे, जिसमें सिर्फ वे ही झंडी दिखाते नजर आ रहे हैं, जबकि बाकी नेताओं को नजरअंदाज किया गया। होड़ में जिला लोक संपर्क विभाग का दफ्तर भी शामिल हो गया।