हिसार. समय पर घरों में रिफिल सिलेंडर न पहुंचने से परेशान ग्राहकों की सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। एजेंसियों की मनमानियों के खिलाफ शिकायत करने के लिए कंपनियों के सेल्स ऑफिसर भी ग्राहकों की पहुंच से दूर हो गए हैं। भास्कर को रोज करीब 90 से अधिक ग्राहकों के फोन आ रहे हैं जिसमें तीनों कंपनियों के सेल्स आफिसर्ज के मोबाइल फोन न उठाने, स्विच ऑफ रखने की बात कही जा रही है। भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ग्राहकों की शिकायतों के निवारण के लिए सेल्स आफिसर्ज को अधिकृत किया गया है, बावजूद इसके ग्राहकों की शिकायतों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
॥मैंने गैस एजेंसी में दो जुलाई 2011 को सिलेंडर बुक करवाया था। अब तक 50 से अधिक बार सिलेंडर बुक करवा चुका हूं, लेकिन सिलेंडर नहीं पहुंचा है। हर बार यही सुनने को मिलता है, सिलेंडर मिल जाएगा, लेकिन आज तक नहीं मिला है।ञ्जञ्ज
संजय मदान. इंद्रप्रस्थ कालोनी।
॥20 जनवरी को नेट के माध्यम से रिफिल सिलेंडर की बुकिंग करवाई थी। 28 जनवरी को नेट पर इसे डिलीवर्ड भी शो कर दिया है। लेकिन हकीकत यह है कि हमारे घर पर सिलेंडर ही नहीं पहुंचा
इंद्र सिंह, हिसार।
॥ सिलेंडर बुक करवाए महीना होने को आया है। रोज दो बार एजेंसी में फोन करता हूं। हर बार यही कहा जाता है आज सिलेंडर पहुंच जाएगा, लेकिन सिलेंडर कभी नहीं पहुंचता।
सत्य प्रकाश, डिफेंस कालोनी।
॥ एंजेसियों को सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुले रखने के निर्देश हैं, लेकिन गैस सर्विस पांच बजे से पहले ही बंद हो जाती है। डीएफएसओ और एएफएसओ ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है, लेकिन एजेंसियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हो इसकी उम्मीद कम ही है।ञ्जञ्जमनप्रीत सिंह, हांसी।