इस शेरनी को छेड़ने की कोशिश भी न करना, आने वाले समय में जपेंगे इसी का नाम

हरियाणवी ओलंपियन पार्ट-1.लंदन ओलंपिक के लिए भारत तैयार हो चुका है। 27 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेल 12 अगस्त तक चलेंगे और इस मौके पर हम भारतीयों की नजर अपने सितारों पर लगी रहेगी। ओलंपिक में जाने वाले भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा राज्य से हैं।
हम आज से आपके लिए हरियाणा के उन बेहतरीन खिलाड़ियों पर कवरेज देने जा रहे हैं, जो ओलंपिक में भारत का विजय पताका फहरा सकते हैं। पेश है श्रृखंला की पहली कड़ी (हरियाणवी ओलंपियन पार्ट-1) में हरियाणा की कुश्ती पहलवान गीता फोगट।
कितना कंगाल है पकिस्तान, इस घटना से हो जाएगा यकीन
अगर आपने 23 साल की गीता फोगट का नाम अभी तक नहीं सुना है तो जरा अपने दिमाग पर जोर डालिए और 2010 में भारत में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की लिस्ट पर नजर दौड़ाइए। आपको जानकर खुशी होगी कि गीता भारत की पहली ऐसी महिला कुश्ती पहलवान हैं, जिन्होंने 55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। अब यह शेरनी ओलंपिक में दहाड़ने को तैयार है। अगर मेहनत रंग लाई तो यह लड़की आने वाले समय में ऐसा कारनामा कर सकती है, जो भारतीय महिला कुश्ती के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। इसके बावजूद कोई उनसे शादी करने को तैयार नहीं है। आखिर क्यों?
तस्वीरों पर क्लिक करें और देखें गीता फोगट का अब तक सफर।









