विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Girl Kavita Killed In Hisar

कविता घर में अकेली थी, उसकी चीख सुनी तो भागे, लेकिन तब तक..

Bhaskar news | Apr 28, 2012, 00:07AM IST
 
 

हिसार.तरावड़ी. कस्बे के डेरी मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे 18 वर्षीय युवती की एक युवक ने गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ बजे के आस-पास कविता घर में अकेली थी और युवती की मां रोशनी अपनी बेटी के साथ एक शैलर में मजदूरी करने गई थी। अचानक एक युवक दबे पांव घर में घुसा और उसने युवती से हाथापाई की।


बताया जा रहा है कि युवक पहले भी इस घर में आता-जाता है। उसकी पहचान तो हो गई है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि अचानक उन्होंने युवती की चीख सुनी। जब वह उसके घर में पहुंचे तो एक युवक पैदल घर से निकल कर भाग रहा था। लोगों ने जब भीतर जाकर देखा तो युवती की खून से सनी लाश जमीन पर पड़ी थी।

उसका गला कटा हुआ था और वहां खून बह रहा था। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना के एसएचओ बलजीत सिंह मौके पर पहुंच गए और इसके कुछ ही देर बाद डीएसपी गुरदयाल सिंह मौक पर पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। शव को मर्चरी हाऊस भेज दिया गया है।


अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह साफ होना बाकी है कि क्या कत्ल से पहले युवती से दुष्कर्म तो नहीं किया गया। जिस समय युवती का कत्ल हुआ वह घर में अकेली थी। इसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही उसके परिजन भी पहुंच गए।


मृतक युवती की मां रोशनी अपने बच्चों के साथ यहां किराए के मकान पर रहती है। खबर लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment