हिसार. एक महिला ने उसे राजगुरु मार्केट में पड़ा मिला सोने का बाजूबंद (ब्रेसलेट) इसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। हुआ यूं कि आजाद नगर निवासी जयकरण जाखड़ की पत्नी मेवा देवी ने बालाजी अस्पताल के पास जयभगवती ज्वैलर्स से ब्रेसलेट खरीदा था।
जाते समय यह राजगुरु मार्केट में रामचाट भंडार के पास गिर गया। वहीं किसी कार्य से आई आजाद नगर की एक महिला को यह मिल गया। महिला के बेटे तथा मानड़ फर्नीचर वर्कर्स के मालिक सुरेंद्र ने कैरी बैग पर अंकित फोन कर ज्वैलर्स राजेश सोनी को फोन कर इस बारे में बताया। राजेश सोनी ने जयकरण को इसकी सूचना दी।
ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचकर सुरेंद्र ने जयकरण को ब्रेसलेट लौटा दिया। ब्रेसलेट की कीमत 55 हजार रुपए है।