दहेज़ के लिए ही उसने ख़ुदकुशी के लिए मजबूर किया था
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 06:03(10/02/12)
हिसार/हांसी. ढाणा कलां में अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद मृतका सुशीला उर्फ स्वीटी के पति राममेहर को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि राममेहर को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि 5 फरवरी की सुबह ढाणा कलां के जोहड़ से सुशीला और उसकी 6 वर्षीय पुत्री जिया का शव बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक दहेज की मांग के चलते सुशीला ने अपनी पुत्री के साथ जोहड़ में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में सदर पुलिस ने सुशीला के पति राममेहर यादव, ससुर रामप्रकाश यादव, सास शांति देवी तथा देवर सोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था।