विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Husband Slapping The Child To Sleep The Sleep Of D

बच्चे को थप्पड़ मारने पर पति ने सुलाया मौत की नींद

dainik bhaskar news | Jun 28, 2012, 04:52AM IST
 
 

सिरसा. गांव नटार में घरेलू कलह में एक खेतीहर मजदूर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार रात को अंजाम दी गई। बेशक घरेलू झगड़ा पुराना था मगर मौके पर घटना की वजह बताई गई कि कलह के चलते पत्नी ने खाना नहीं बनाया और किसी बात को लेकर छोटे बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया तो पति ने पत्नी के सिर में लट्ठ दे मारा।




सामान्य अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव रसूलपुर निवासी हीरालाल की बेटी प्रकाश कौर की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव नटार में सतनामचंद उर्फ बिट्टू से हुई थी।



बताया गया है कि पिछले काफी समय से दंपति में झगड़ा चल रहा था, जिसका कारण बिट्टू का नशा करना था। प्रकाश कौर के भाई लालचंद ने बताया कि उसका जीजा बिट्टू नशे के लिए प्रकाश कौर को तंग करता था। गरीबी की हालात में उसके पास पैसे नहीं होने पर वह उसकी बहन पर दबाव बनाता था।



मामले की जांच शुरू कर दी है : एसएचओ

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश राय ने बताया कि प्रकाश कौर की हत्या के मामले में भाई लालचंद के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया है। वहीं आरोपी बिट्टू फरार है।



मंगलवार को हुआ था झगड़ा

लालचंद ने बताया कि उसकी बहन प्रकाश कौर ही दिहाड़ी-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती थी। बिट्टू अक्सर उससे नशे के पैसे मांगता था। बीते मंगलवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रकाश कौर ने उन्हें फोन से इसकी सूचना दी तो वह गांव में पहुंचा।

नटार में आकर उसने परिवार के अन्य सदस्यों की मध्यस्थता से एकबारगी मामला निपटा दिया मगर शाम को फिर दोनों झगड़ पड़े। रात को करीब पौने 10 बजे अचानक तैश में आकर जीजा बिट्टू ने लट्ठ से प्रकाश के सिर पर जोर से दे मारा। वह भी मौके पर मौजूद था, उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी और प्रकाश कौर को अस्पताल ले जाने में सहयोग के लिए मांगा मगर कोई आगे नहीं आया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment