विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Litani Bank Robber Shot The Guard In The Stack

लितानी में गार्ड की गोली से बैंक लुटेरा ढेर

dainik bhaskar news | Jun 27, 2012, 03:10AM IST
 
 

उकलाना मंडी (हिसार). लितानी गांव में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) को दो लुटेरों ने मंगलवार दोपहर लूटने का प्रयास किया। लुटेरों ने बैंक में पहुंचते ही फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गार्ड ने जवाबी फायरिंग की।



इसमें एक लुटेरा गोली लगने से मारा गया। दूसरा भागने में कामयाब हो गया। देर शाम तक बदमाश की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के समय बैंक में करीब नौ लाख रुपये कैश था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल धवन मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस को नाइन एमएम पिस्टल की एक मैग्जीन मिली है, जिसमें तीन गोलियां थीं।




गांव के बैंक में दोपहर को काफी भीड़भाड़ थी। बैंक गार्ड धर्मबीर उस समय बाहर कुर्सी पर बैठा था। अचानक दो बदमाश पैदल आए और गार्ड पर फायरिंग कर दी। इसमें धर्मवीर बाल-बाल बच गया और गोली कुर्सी पर लगी। गार्ड ने संभलते हुए जवाबी फायरिंग की।



एक गोली एक युवक की जांघ में लगी। यह देख दूसरे बदमाश ने उसे वहां से भागने के लिए खींचा, मगर गार्ड ने दूसरी गोली चलाई तो वह भी घायल युवक को ही लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने साथी को जख्मी देख और फायरिंग के डर से दूसरा बदमाश वहां से फरार हो गया।




बैंक में डकैती नीयत से आए युवक के भागने के बाद बैंक अधिकारियोंे ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एसपी, डीएसपी बरवाला राजेंद्र श्योराण, उकलाना प्रभारी व फोरेंसिक की टीम पहुंची। पुलिस को शक है कि लुटेरों ने भागने के लिए बैंक से दूर बाइक खड़ी की थी। मगर कामयाब न होने पर फायरिंग में बचा युवक भाग गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment