विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Militry Man Come To Vacation At Home But Having En

छुट्टियों में घर आता था फौजी,प्रेमिका के साथ करता था ऐश

dainik bhaskar news | Jul 17, 2012, 04:36AM IST
 
 

भिवानी. धनाना निवासी एक युवती की किस्मत तो देखिए। शादी से पहले उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। अर्धसैनिक बल में तैनात उसका पति अब भी उसी महिला के साथ छुट्टियां बिता रहा है, जबकि उसकी पत्नी कुछ महीनों अपने मायके में रह रही है।



युवती के पति ने पिछले दिनों महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में लिखकर दिया था कि वह 11 जुलाई के बाद पत्नी को साथ रखेगा। मगर इसी दिन वह अपने वायदे से मुकर गया। धनाना निवासी युवती ने पिछले दिनों महिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर के कार्यालय में एक शिकायत दी थी।



उसने बताया कि 2008 में उसकी शादी दादरी क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति के हिसार में रह रही किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इस वजह से अर्धसैनिक बल में तैनात उसका पति छुट्टियां बिताने भी उसी महिला के पास जाता था। यह देख युवती ने इसका विरोध किया तो सास, ससुर, देवर और ननदों ने उसे कम दहेज लाने की बात पर परेशान करना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने युवती उससे मारपीट कर सुसाइड नोट लिखवा लिया।



उन लोगों ने इसी साल 29 जनवरी को उसे कुछ देर पानी में डुबोने के बाद चलती कार से फेंक दिया। मगर, किस्मत से वह बच गई। यह बात पीड़िता ने अपने मायकेवालों को बताई तो दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस पंचायत में उसके पति और अन्य ससुरालियों ने अपने किए की माफी मांगी और उसे वापस अपने साथ ले गए।



मगर कुछ दिन बाद उन्होंने युवती के साथ मारपीट कर उसे फिर घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने पति से खर्चा लेने के लिए अदालत का सहारा लिया। अदालत ने छह जुलाई को फैसला देते हुए कहा कि उक्त युवती अपनी ससुराल में रहेगी और उसका पति उसे हर महीने पॉकेट मनी के रूप में एक हजार रुपए देगा।



दूसरी ओर महिला संरक्षण अधिकारी की पहल पर उसके पति ने आश्वासन दिया कि वह 11 जुलाई को होने वाली सुनवाई के दौरान पत्नी को साथ ले जाएगा। मगर इस दिन हुई सुनवाई के बाद वह पत्नी को महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में ही छोड़कर चला गया। महिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर ने कहा कि पीड़ित युवती के साथ बहुत गलत हो रहा है। मगर वे उसे उसका हक दिलवाकर रहेंगे। इसके लिए वे उसके पति के खिलाफ अदालत में याचिका दायर करेंगे। इसके लिए पीड़िता को मुफ्त में वकील उपलब्ध कराया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment