नाबालिग बेटे को सौंप दिया ट्रैक्टर और हो गई अनहोनी

हिसार. रानियां.ढाणी बंगी में शुक्रवार को तूड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाते समय उसके असंतुलित होकर पलटने से हुई। मृतक किशोर दो बहनों का इकलौता भाई था।
शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे किसान मनजीत सिंह का पुत्र सतनाम सिंह (15) खेत में से गेहूं की कटाई करने के बाद बचे अवशेषों से बनाई गई तूड़ी को ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद कर कुछ दूरी पर स्थित अपने घर लेकर जा रहा था। जैसे ही खेत से ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने लगा तो सड़क ऊंची होने के कारण उसने रेस दे दी। इससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और सतनाम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोग भागकर उसकी सहायता को पहुंचे लेकिन ट्रैक्टर का वजन अधिक होने के कारण उसका शरीर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नौंवी में पढ़ता था सतनाम
मृतक सतनाम दो बहनों का इकलौता भाई था तथा गांव झोतड़ के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र था। सतनाम सिंह की मौत होने पर पूरे गांव में मातम पसर गया। सतनाम सिंह की माता राजकौर व बहनें कुलवंत व मीनू ने बताया कि वह पूरे परिवार में सबका लाडला था।
खेती में बंटाता था हाथ
भले ही उसकी उम्र कम थी लेकिन वह खेती बाड़ी में काफी रुचि लेता था और अपने पिता का हाथ बंटाता था। इसीलिए वह ट्रैक्टर भी चला लेता था।
'रणभूमि में श्री कृष्ण से अस्त्र न उठवा लूं, तो अपने पिता का पुत्र नहीं'
कविता घर में अकेली थी, उसकी चीख सुनी तो भागे, लेकिन तब तक..
पड़ोसन को अकेली सोती देख, बिगड़ी पड़ोसी की नीयत और फिर..
मौत का हो चुका था पहले ही अहसास, तबादले के लिए मार रहा था हाथ-पांव








