विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Nephew Of Nambardar Beaten Srebajar

नंबरदार के भतीजे को सरेबाजार पीटा

dainik bhaskar news | Jul 31, 2012, 04:01AM IST
 
 

सिरसा. फतेहपुरिया नियामत खां गांव के नंबरदार के भतीजे को शहर के जनता भवन रोड पर स्थित जनता अस्पताल के पास गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने सरेबाजार पीटा। घायल युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है।



सामान्य अस्पताल में भर्ती 21 वर्षीय बलराम ने बताया कि वह अनाज मंडी में स्थित एक पेस्टीसाइड की दुकान पर काम करता है। वह सोमवार को अपने गांव की बस से बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद वह पैदल अनाज मंडी में जा रहा था तो जनता अस्पताल के पास उनके गांव के ही करीब आधा दर्जन युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।



उसको युवकों ने सड़क पर ही उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में जब बाजार के लोग एकत्रित हुए तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसने फोन करके अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। घायल युवक के मुताबिक उसका ताऊ रामस्वरूप गांव में नंबरदार है। दो महीने पूर्व उसके ताऊ से भी पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसके बाद युवकों के परिजनों ने नंबरदार से माफी मांग ली थी जिससे दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।



इसके बाद शनिवार को फिर उसी बात को लेकर उसके बड़े भाई सज्जन कुमार से भी युवकों ने मारपीट करने की कोशिश की थी मगर सज्जन भाग गया था। रविवार को पंचायत हुई तो गांव के मौजिज लोगों के बीच युवकों ने माफी मांग ली थी। माफी की शर्त ये थी कि वे इसके बाद झगड़ा नहीं करेंगे। मगर माफी के एक दिन बाद ही उस पर आरोपियों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह नेहरा ने बताया कि पुलिस के पास अस्पताल से सूचना आई है और युवक के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment