बाबा रामदेव बोले, डमी हैं प्रधानमंत्री
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 07:27(28/01/12)
हिसार. हांसी/नारनौंद.योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि थप्पड़ से देश में बदलाव नहीं होगा। उनसे पूछा गया था कि क्या वे भी अन्ना हजारे की तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ थप्पड़ को आखिरी हथियार मानते हैं। बाबा ने कहा कि जूते या थप्पड़ से देश की व्यवस्था को नहीं बदला जा सकता है।
वोट की चोट से ही देश में व्यापक बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी काले धन की वापसी व भ्रष्टाचार से मुक्ति का आश्वासन देगी उसी को समर्थन करेंगे। वे शुक्रवार को खांडाखेड़ी गांव में मित्रसेन आर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
यूरिया व कीटनाशकों का करें बहिष्कार
बाबा रामदेव ने मंच से इस बात पर जोर दिया कि किसान का भगवान के बाद दूसरा नंबर आता है। उन्होंने यूरिया, डीएपी तथा कीटनाशकों को ग्रामीणों की बर्बादी का कारण बताया। बाबा ने किसानों को यूरिया व कीटनाशकों के स्थान पर देसी नुस्खे इस्तेमाल करने की भी सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों ने नशा छोड़ने की अपील की।
बाबा रामदेव ने चुटकी लेते हुए कहा कि चूंकि वे कुंवारे है इसलिए कोई दूसरा रामदेव पैदा नहीं होगा। उन्होंने युवाओं का आगाज किया धूम मचानी हो तो वे उनके साथ आ सकते हैं।
2020 में बदलेगा भारत
हांसी में हिसार रोड पर स्थित आर्य समाज के सामने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि 2014 में नहीं बल्कि 2020 तक भारत उस शक्ल में दिख पाएगा जैसा हम देखना चाहते है। इससे पूर्व ढाणा कलां में भी उनके समर्थकों ने बाबा रामदेव का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया।
खांडा में किया स्मृति हाल का शुभारंभ
नारनौंद में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु के पिता स्व. मित्रसेन आर्य की पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में बाबा रामदेव ने हवन में भाग लेते हुए श्रद्धांजलि दी।
उनके सानिध्य में स्व. मित्रसेन आर्य की धर्मपत्नी पनमेश्वरी देवी ने परममित्र वैदिक गुरुकुल का शिलान्यास व स्मृति हाल का शुभारंभ किया। रामदेव ने परममित्र संस्थान की ओर से क्षेत्र के सभी स्कूलों के 827 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को नकद राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले स्वामी रामदेव ने खांडाखेड़ी में ही चौधरी मित्रसेन की याद में बन रहे स्मृति हाल का शुभारंभ किया।
पांच राज्यों के चुनाव : बाबा रामदेव बोलें
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि देश का प्रधानमंत्री डमी है। सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि माता जैसा उन्हें चलाती है वे चलते हैं। वे शुक्रवार को खांडाखेड़ी गांव में मित्रसेन आर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। मंच से बाबा रामदेव ने केंद्र को लोकतंत्र की हत्यारी सरकार बताया। 64 वर्ष की आजादी के बाद भी भारत में ब्रिटिश शासन चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि काला धन देश में वापस आ जाए तो देश फिर से महाशक्ति बन जाएगातस्वीरों में देखें सरसाईंनाथ की नगरी में 3 दिग्गजः राहुल, रामदेव और अमरेंद्र
तस्वीरों में देखें हाइवे पर चला हाई वोल्टेज हंगामा
हमसे है हमारा गणतंत्र, हमसे है गणतंत्र को उम्मीद
पूर्व पार्षद बोले-बुर्का पहन अनशन