विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Now The Pen Drive Will Reduce The Burden Of Bags!

अब पेन ड्राइव कम करेगी बस्तों के बोझ को!

धमेंद्र कंवारी | Apr 28, 2012, 03:28AM IST
 
 

हिसार. भिवानी. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बेहतर शिक्षा के लिए नई योजना बनाई है। ई-सीटीएलटी नाम की इस योजना में केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों को आधुनिक जमाने की शिक्षा की जाएगी। इसमें अध्यापक कंप्यूटर पर पेन ड्राइव लगाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। बच्चे भी अपने पेन ड्राइव में रोज का पाठ घर ले जा सकेंगे।

स्कूल के बच्चों में कंप्यूटर ज्ञान भी बढ़ेगा

इस तकनीक से बच्चों के कंधों पर किताबों का बोझ कम होगा वहीं इस माध्यम से बच्चे कंप्यूटर से भी ज्यादा जुड़ेंगे। घर पर पेन ड्राइव में पाठ होने से तैयारी भी कर सकेंगे। पिछले साल ही केवीएस के सभी स्कूलों में यह योजना शुरू किए जाने की प्लानिंग थी। नॉर्थ ईस्ट राज्यों के 68 स्कूलों में ही यह शुरू हो सकी थी। नए सत्र से देश के सभी केंद्रीय स्कूलों में इस सिस्टम से पढ़ाई कराई जाएगी।

पेन ड्राइव में पूरा सिलेबस

ई-सीटी एलटी एक लर्निग सॉफ्टवेयर है। इसकी सहायता से केवीएस की सभी कक्षाओं के सभी विषयों के टॉपिक्स को डिजिटलाइज कर दिया गया है। इसकी एक मास्टर कॉपी सभी केवीएस सेंटर को भेजी जाएगी। इसके तहत क्लास में प्रोजेक्टर के माध्यम से किसी भी विषय की पढ़ाई बेहतर तरीके से कराई जा सकेगी।

पढ़ाई को रोचक बनाने के उद्देश्य से इसमें थ्रीडी तकनीक का प्रयोग भी किया गया है। साथ ही प्रश्नों के उत्तर को समझाने के लिए उदाहरण का भी प्रयोग किया गया है। ताकि कठिन से कठिन टॉपिक भी स्टूडेंट्स को आसानी से समझाया जा सके। केंद्रीय विद्यालय संगठन को इस पद्धति से यह फायदा होगा कि देशभर के स्कूल अपनी गतिविधि, पाठयक्रम डिस्कस कर सकेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment