विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> O God! 18 Dogs Had Torn The Baby

हे भगवान! कहां गया जिगर का टुकड़ा, 18 कुत्तों ने बच्ची को नोच डाला

भास्कर न्यूज | Apr 27, 2012, 01:42AM IST
 
 


हिसार. रानियां (सिरसा) .गांव बाहिया के खेत में दस वर्ष की लड़की को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। बच्ची अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की बालियां चुगने गई थी। उसी दौरान एक खेत में मजदूर नानक सिंह का परिवार भी गेहूं कटाई के काम में जुटा हुआ था।
 
नानक सिंह की 10 वर्षीय बेटी सीमा गेहूं की कटाई करते समये अपने परिवार के अन्य सदस्यों से थोड़ी दूरी पर चली गई। तभी करीब 18 आवारा कुत्तों का झुंड वहां आया और सीमा को घेर लिया। कुत्तों से घिरी सीमा ने बचाव में शोर मचाया, लेकिन परिवार के लोग दूर होने से उसकी चीखें किसी को नहीं सुनीं। कुत्तों ने सीमा के बदन को जगह जगह से नोचते हुए काट खाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। 

 
 
एक्सपर्ट्स पैनल जीना है तो सख्ती जरूरी
 
अभी संभल जाएं लोग
 
कुत्तों ने बच्ची को नोचा है। यह स्पष्ट है कि उनका व्यवहार बदला है। इसके कई कारण हो सकते हैं। रैबीज वायरस के पागलपन का छाना मुख्य है। कुत्तों पर अब निगरानी रखें। यदि रैबीज वायरस होगा तो कुत्ता इस दौरान मर जाएगा। यह भी देखना होगा कि वह दूसरे कुत्तों में रैबीज फैलाने का कारण न हो। -डॉ. पीके कपूर, लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वेटरनरी पब्लिक हेल्थ एंड एपिडिम्योलॉजी विभागाध्यक्ष
 
नसबंदी करवाई जाए
 
जो कुत्ते किसी हड्डा रोड़ी के स्थान पर विचरते रहते हैं तो उन्हें वहां पर मृत पशुओं के मांस को खाने की लत हो जाती है। उससे वे धीरे धीरे हिंसक प्रवृत्ति को होने लगते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वे हमला करते हैं। ऐसे कुत्तों की संख्या में इजाफा न हो उसके लिए उनकी नसबंदी कराई जानी चाहिए। -डॉ. वीएस बंसल, वेटरनरी सर्जन, सिरसा
 
जरा सी बात...और बहनोई ने सात लोगों को जिंदा फूंक दिया

लालू की बेटी को आशीर्वाद देने लगी नेताओं की कतार, देखें तस्वीरें

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment