राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
स्लिम हुए राजनीति के हैवीवेट अजय चौटाला
भास्कर न्यूज
| May 31, 2012, 03:14AM IST

यह सर्जरी गुड़गांव के डॉ. संदीप मल्होत्रा ने की है। नए लुक और फिट बॉडी के साथ वे अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि चौटाला ने उच्च रक्त चाप, हृदय रोग और जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए सर्जरी कराई है।
बेरिएट्रिक सर्जरी ने भूख कम की
पीजीआईएमएस के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरके कड़वासरा ने बताया कि बेरिएट्रिक सर्जरी में पेट (खाने की थैली)को छोटा किया जाता है। पेट पर चार से पांच छोटे छेद करके लेप्रोस्कोपी मशीन, स्टैपल गन अंदर डाली जाती है। दो लीटर का पेट 100 एमएल का बन जाता है। इससे व्यक्ति को भूख कम लगती है। कम खाने के कारण धीरे धीरे शरीर का वजन कम होता है। इस तकनीक में पेट काटने की जरूरत नहीं होती।
क्या है बीएमआई
बॉडी मास इंडेक्स को बीएमआई कहते हैं। यह शरीर के वजन और कद के अनुसार तय होता है। 23 किलोग्राम प्रति मीटर स्क्वेयर बीएमआई सामान्य स्थिति होती है। 32.5 से 37.5 तक इसे मोटापा और 37.5 से अधिक को गंभीर मोटापा कहते हैं।
32.5 से 37.5 तक बीएमआई होने के साथ बीपी, शुगर और मोटापे से जुड़ी बीमारियां हो तो बेरिएट्रिक सर्जरी की जाती है। बीएमआई 37.5 से अधिक होने पर मोटापे वाली बीमारियां न होने पर भी मरीज का ऑपरेशन किया जाता है। मोटापे में मधुमेह, गठिया, जिगर की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।





