राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
युवती ने खोला राज, अश्लील फोटो खींचने वाले ने डाला था इज्जत पर हाथ
Bhaskar News
| Jun 26, 2012, 02:45AM IST

पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। 15 जून को रिवासा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक प्रदीप पर उनकी नाबालिग बेटी के चाकू के बल पर अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसी मामले में अब युवती ने प्रदीप पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म भी किया। इसके अलावा युवती ने अश्लील फोटो तैयार करने वाले फोटोग्राफर और इन फोटो को गांव में वितरित करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी मौजीराम ने कहा कि हमने शिकायत पर प्रदीप के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया है।







