प्रिंसिपल ने कहा- बना लो संबंध, नहीं तो स्कूल से निकाल दूंगा

हिसार.तलवंडी राणा स्थित एक मिशनरी स्कूल के पूर्व प्राचार्य क्रिस्टोफर माइकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर स्कूल की एक शिक्षिका ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। माइकल को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस माइकल के अन्य किसी मामले में शामिल होने की जांच कर रही है।
स्कूल की एक अध्यापिका ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 2010 में उसी स्कूल की एक अध्यापिका ने उसे अर्बन एस्टेट में अपने घर पर बुलाया। वहां जाने के बाद वह उससे काफी देर तक बातें करती रही। इसी दौरान उनके स्कूल के उस समय प्राचार्य क्रिस्टोफर माइकल भी पहुंच गए।
माइकल ने शिक्षिका को स्कूल से निकालने की धमकी देते हुए संबंध बनाने की बात कही। वह डर गई। उससे जबरदस्ती संबंध बनाए गए। शिक्षिका के पति को पता चलने पर स्कूल मैनेजमेंट को शिकायत की गई। उसके बावजूद मैनेजमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने 22 जून को शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। उसमें अब पुलिस ने माइकल को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया।
लालू के दामाद के नाम पर बुलाई प्रेस कांफ्रेस, पत्रकारों को बांटे 500 के नोट!
400 किलो का एटीएम उखाड़ चोर ने फुलाई छाती, लेकिन तभी हो गया चमत्कार
सेंट्रल जेल की बैरक में सुलग रही थी भट्टी, अंदर झांक कर देखा दंग रह गई पुलिस
किशोरी ने जब सुनाई आपबीती, गांव वालों की भर आई आंखें
देखें तस्वीरें: पांडवों को नहीं था कौरवों पर यकीन, इसलिए बनाया था ऐसा फार्मूला







