विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> See Photos Of Ramdev, Black Money Useing In IPL Cr

तस्वीरों में देखें रामदेव का अंदाजे व्यां, आईपीएल क्रिकेट नहीं काले धन का खेल

भास्कर न्यूज | May 20, 2012, 03:55AM IST
 
 


हिसार.योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आईपीएल क्रिकेट नहीं काले धन का खेल है। इन्हें तुरंत बंद होना चाहिए। शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों के दौरे के दौरान बाबा रामदेव योग गुरु के साथ राजनीतिक मुद्रा में भी नजर आए। पहले योग की बात और फिर राजनीतिक वार, यही सब कुछ था उनके दौरे में।

हिसार के टाउन पार्क में योग प्रशिक्षण के बाद कहा कि प्रधानमंत्री असरदार होते तो सबकुछ अच्छा होता। कालाधन वापस आने पर देश में लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय मिलेगा। केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त और काला धन वापस नहीं लाएगी तो 2013 तक तेरहवीं हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि देश में मेयर, चेयरमैन, एमएलए और राज्यसभा व लोकसभा के सदस्य मिलाकर 5000 ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो अपने कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं। यदि लोकसभा में 543 में 300 सही हो जाएं तो सब कुछ सही हो जाएगा। भ्रष्टाचार खत्म करने और कालाधन वापस कराने को लेकर उन्होंने आह्वान किया कि वे दिल्ली में जून और अगस्त में जुटकर ताकत दिखाएं।

आईपीएल में नंगा नाच और नशे का कारोबार

सिवानी त्न भारत स्वाभिमान यात्रा के तहत सिवानी पहुंचे योग गुरू बाबा रामदेव ने दैनिक भास्कर की ओर से किए सवाल के जवाब में आईपीएल क्रिकेट मैच के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि अभी आईपीएल में नशा और वासना का कुचक्र चल रहा है।

यह खत्म होना चाहिए, तभी यह देश बचेगा। आईपीएल में सरेआम नंगा नाच और नशे का ऐसा कारोबार चल रहा है, जिसमें सिर्फ लूट ही मची हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार का बस चले तो वे बाबा को एक दिन भी जिंदा न रहने दें। आज अगर वे जिंदा है तो अपने सच और देश के करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास की बदौलत हैं।

आज देश को बचाने के लिए केंद्र में जनता की हिस्सेदारी जरूरी है और इसके लिए अच्छे लोगों को संसद में भेजना होगा। इससे पूर्व बाबा रामदेव ने गांव बड़वा, चौधरीवास और मुकलान में भी लोगों को संबोधित किया और काले धन के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की।

इस मौके पर रामनिवास शर्मा, रमेश कुमार, राकेश कुमार, अनिल पृथ्वीपुत्र, चिरंजीलाल, सच्चन कुमार, प्रदीप बंसल, दीन दयाल बंसल, अजीत बंसल, रामभगत बंसल, सुरेश खटक, सत्यबाला पंवार, सुमित्रा सहित कई लोग मौजूद थे। हिसार से सिवानी जाते समय मुकलान गांव में जिला पार्षद एवं हजकां के वरिष्ठ नेता सूबेसिंह आर्य के नेतृत्व में तथा पनिहार गांव में जिला प्रधान रणधीर पनिहार के नेतृत्व में ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment