विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Sent To Government Depots Wet Wheat

सरकारी डिपो पर भेजा भीगा गेहूं

dainik bhaskar news | Jul 31, 2012, 03:57AM IST
 
 

बरवाला. वार्ड एक के सरकारी राशन डिपो पर सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा भीगा गेहूं भेजे जाने से नाराज वार्डवासियों ने डीपो पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।


वार्ड वासियों ने इसके बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गुस्साए लोगों ने गेहूं उतारने आई ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया तथा मामले की जानकारी एसडीएम महाबीर प्रसाद को दे दी।




एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार नेतराम वर्मा व पुलिस को जांच के आदेश दिए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले कर पुलिस स्टेशन भेज दिया। वार्ड पार्षद बबीता हंस व अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि डिपो पर भीगा गेहूं उतारा जा रहा था। इसमें से अधिकतर गेहूं खराब था।



लोगों का आरोप है कि यही गेहूं उन्हें बांटा जाने वाला था। खराब गेहूं भेजे जाने की सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि विभाग के गोदाम से 295 बैग गेहूं के डिपो पर भेजने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में ही चार बैग उतार लिए गए।



इन उतारी गई बोरियों का वजन बराबर करने के लिए ही बाकी बचे गेहूं पर पानी का छिड़काव किया गया था। एसडीएम महाबीर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग के एएफएसओ नरेंद्र सहरावत ने बताया कि जिस गेहूं की सप्लाई डिपूओं पर हुई है। उस पर गोदाम में दवाई का छिड़काव किया हुआ था।


सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम से क्षेत्र के करीबन 60 डिपूओं पर गेहूं की खेप भेजी गई है। कुछ अन्य स्थानों से से भी डिपो पर भी भीगा व सड़ा हुआ गेहूं पहुंचने की शिकायत मिली है। पार्षद मनीराम ने भी बताया कि उनके डिपो पर खराब व गीला गेहूं आ गया है। उन्होंने जब इस बारे में खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात की तो कहा गया कि गेहूं को बदल दिया जाएगा।



सरकारी गेहूं में गोलमाल करने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल 22 अगस्त को सरकारी गेहूं को हिसार मार्ग स्थित एक मिल में ले जाए जाने के मामले का पर्दाफाश हुआ था जिसमें मिलीभगत के चलते गरीबों को व सरकार को मोटा चूना लगाया जा रहा था।



मिल में सरकारी गेहूं उतरने की खबर के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक ट्रक व दो ट्रैक्टर-ट्रालियां जिनमें राशन डिपो पर जाने वाली गेंहू के करीब 1000 बैग बरामद किए थे। पुलिस ने इस संबंध में मिल मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।


सैंपल लिए

गेहूं में नमी मापने के लिए पुलिस स्टेशन से गेहूं के सैंपल भी लिए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल नायब तहसीलदार नेतराम वर्मा की शिकायत पर गेहूं के चार बैग चोरी होने की रपट दर्ज की है। वहीं वार्ड वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment