12 क्वार्टर के दयानंद सोनी बताते हैं कि घर में ही कपड़ों की दुकान है। दुकान पर पत्नी नरेश देवी बैठती है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम सात महिलाएं दुकान पर कपड़ा खरीदने के लिए आईं। उन महिलाओं के साथ आई भारत नगर की सपना नामक महिला ने नरेश देवी को सूट का कपड़ा दिखाने की बात कही।
उन्होंने यह कहकर सूट का कपड़ा लेने से इनकार कर दिया कि सूट पसंद नहीं है। यह कहकर वे सभी महिलाएं दुकान से चली गईं। बाद में जब सूटों को एकत्रित किया तो पता चला कि करीब 12 सूट गायब थे। नरेश देवी ने अपने पति दयानंद को सारी बात बताई। दयानंद ने देर शाम पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।