विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Students And Government Employees Will Enjoy The N

तीन महीने में तीस दिन तक रहेंगे छुट्टी पर

विकास सैनी | Jul 28, 2012, 05:09AM IST
 
 

हिसार. अगले तीन महीने में विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों की मौज रहेगी। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कुल 92 दिन हैं। इनमें से 30 दिन की छुट्टियां हैं। 16 दिन के सरकारी अवकाश है। 14 रविवार पड़ते हैं। जुलाई में आने वाले पांच दिनों में 29 जुलाई रविवार का अवकाश है।

अगस्त में 10, सितंबर में 9 और अक्टूबर में 11 अवकाश हैं। अप्रैल और मई के मुकाबले जुलाई का अंतिम सप्ताह ज्यादा गर्म नहीं रहा। आने वाले दिनों में गर्मी कम होगी। टूर एंड ट्रैवल के पास भी होटल और एयर टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह मौसम सैर सपाटे और पिकनिक के अनुकूल है। साथ में छुट्टियां भी खूब हैं। ऐसे में लोग छुट्टियों में पिकनिक मानने की तैयारी में हैं। कुछ लोग धार्मिक स्थलों तो कुछ गोवा और बैंकॉक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

ये हैं तीन महीने की छुट्टियां

महीना : अगस्त

कुल दिन : 31
अवकाश :10
रविवार : 5, 12, 19, 26
रक्षाबंधन : 2
जन्माष्टमी : 10
स्वतंत्रता दिवस : 15
जमात उल विदा : 17
ईद उल फितर : 20
विनायक चतुर्थी : 21

महीना : सितंबर

कुल दिन : 30
अवकाश : 9
रविवार : 2, 9, 16, 23, 30
विश्वकर्मा जयंती : 17
हरितका तीज : 18
गणेश चतुर्थी : 19
डोल ग्यारस : 26
अनंत चतुर्दशी : 29

महीना : अक्टूबर

कुल दिन : 31
अवकाश : 11
रविवार : 7,14,21,28
गांधी जयंती : 2
सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या : 15
अग्रसेन जयंती : 16
महाअष्टमी (नवरात्र) : 22
दशहरा : 24
ईद उल जुहा : 27
महर्षि वाल्मीकि जयंती : 29
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment