विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> The Groom's Suicide By Consuming Poison

दूल्हे ने जहर खाकर की खुदकुशी

dainik bhaskar news | Jun 28, 2012, 04:36AM IST
 
 

हिसार. भिवानी रोहिला में 21 साल के दूल्हे सुनील ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसके इस कदम से घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पांच दिन बाद ही उसकी बारात शहर के मिल गेट एरिया में पहुंचनी थी।



घर में महिलाएं शादी के मंगलगीत गा रही थीं। मगर अचानक घर के कमरे में जाकर देखा तो सुनील ने जहर खाया हुआ था। उसे परिजन उठाकर तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए मगर उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।



पुलिस के अनुसार सुनील की शादी एक जुलाई को मिल गेट में होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जानकारों और रिश्तेदारों को बुलाया गया था। शादी में खुशियां मनाई जा रही थीं। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। मगर मंगलवार रात सुनील के कमरे में परिजन गए तो वह बेहोश था। उसे उठाने का प्रयास किया तो उसके जहर खाने का पता चला। परिजन उसे उठाकर तुरंत अस्पताल लेकर गए मगर उसने दम तोड़ दिया।



परिजनों ने पुलिस को बताया कि बारहवीं पास करने के बाद सुनील मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह काफी समय से मानसिक परेशान चल रहा था। उसका डॉक्टर से भी इलाज चल रहा था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया उन्हें नहीं पता। उसकी दो बहन व एक भाई हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment