विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> View Photos Stolen Car Break-Glass-Half-Three Mill

तस्वीरों में देखें कार का शीशा तोड़ चुराए साढ़े तीन लाख

भास्कर न्यूज | Apr 28, 2012, 03:38AM IST
 
 

हिसार. कैंप चौक पर सैनी स्वीट्स के बाहर खड़ी व्यापारी की वैगनआर कार से चोर तीन मिनट में साढ़े तीन लाख और लैपटॉप पार कर गए। घटना रात करीब सवा आठ बजे की है। एसपी की कोठी से कुछ ही दूरी पर किसी ने चोरों को कार का शीशा तोड़ते नहीं देखा, मगर सैनी स्वीट्स की दुकान में लगे कैमरे में आरोपी कैद हो गए।


फुटेज में दो युवकों समेत पांच लोग दिख रहे हैं। कार ऑटो मार्केट के व्यापारी समीर बजाज की थी। समीर जब दुकान से बाहर आए तो उन्हें घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।


ग्रीन पार्क निवासी समीर का ऑटो मार्केट में इन्वर्टर बैटरी का कारोबार है। वे शाम सात बजे दुकान से लैपटॉप के बैग में ही पैसे रख घर के लिए निकले थे। समीर ने बताया कि रास्ते में वे एक अन्य दुकान पर भी रुके थे। वहां बैग साथ ले गए। वहां से निकलने के बाद समीर सीधे सैनी स्वीट्स सामान लेने पहुंचे।



मगर यहां उन्होंने बैग गाड़ी से नहीं निकाला और बैग चालक के बगल वाली सीट पर ही पड़ा रहा। उनके दुकान के अंदर जाने के बाद पीछे से चार युवकों ने किसी चीज से ड्राइवर साइड की खिड़की का शीशा तोड़ा और बैग उठा लिया।


पांच मिनट बाद समीर सामान लेकर पहुंच तो गाड़ी में बैग नहीं होने पर हैरान रह गए। उन्होंने बाद में देखा की कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। समीर ने उसी समय आसपास के दुकानदारों व पुलिस को सूचित किया। मगर सब हैरान थे अति व्यस्त रोड से चोर गाड़ी से नकदी चुरा कर ले गए। ऑटो मार्केट व्यापारी समीर ने पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी है।


कैसे दिया घटना को अंजाम

व्यापारी समीर शुक्रवार रात 8.09 बजे सैनी स्वीट्स के आगे वैगनआर गाडी़ खड़ी करके अंदर गए। एक मिनट बाद पीली टी शर्ट पहने युवक गाड़ी के पास से निकला। थोड़ा आगे जाने के बाद मुड़ा।

एसपी हाउस की तरफ भाग कर वह अपने साथी को बुला लाया और दोनों युवक गाड़ी के पास खड़े हो गए। 15 सेकंड रुकने के बाद गाड़ी में सामान देख एक युवक वहां से चला गया। इसी दौरान अन्य युवक और एक बुजुर्ग सैनी स्वीट्स के बाहर लगे नलके के पास खड़े हो गए। वे सैनी स्वीट्स के कर्मचारी का ध्यान हटाने के लिए पानी पीने के बहाने उससे नलका चलवाने लगे। इसी दौरान एक बुजुर्ग गाड़ी के पास आया और दस से बीस सेकंड रुकने के बाद पहले खड़े युवक के साथ वहां से चला गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment