थम जाएगा चक्का, ऑटो रिक्शा यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी
Source: bhaskar news | Last Updated 05:52(09/02/12)
हिसार. हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन ने स्पीड मीटर गवर्नर के बिना ऑटो लगवाने और उसके बिना पासिंग नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दे दी है। यूनियन ने बुधवार को लोकल बस स्टैंड पर बैठक कर 27 फरवरी की हड़ताल का ऐलान किया।
वहीं ऑटो में स्पीड मीटर लगाने का बहिष्कार किया। सरकार की तरफ से सभी गाड़ियों में स्पीड मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। मीटर नहीं होने पर प्रशासन की तरफ से किसी भी नई गाड़ी की पासिंग नहीं की जा रही। वहीं इस स्पीड मीटर का ऑटो यूनियन ने अब विरोध किया है। यूनियन के प्रधान मान सिंह दुग्गल ने कहा कि ऑटो चालक बड़ी मुश्किल से घर का खर्चा चला पाता है। सरकार ने उनका ध्यान नहीं रखते हुए यह मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया, इसके बिना उनके ऑटो की पासिंग नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी ऑटो चालक महंगाई के इस दौरान मीटर का अतिरिक्त खर्चा वहन नहीं कर सकता। प्रधान ने इस नियम को हटाने और बिना स्पीड मीटर लगाए ऑटो की पासिंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की तरफ से ऑटो की बिना मीटर के पासिंग नहीं की जाती तो 27 फरवरी को सभी चालक हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश दहिया, चेयरमैन मामचंद गुर्जर, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार नारंग, महेश कुमार, कृष्ण कुमार, प्रवीण, गगन देव, दिनेश, आत्म प्रकाश, राजेंद्र, पालू राम, राम सिंह, राममेहर, मनोहर लाल आदि मौजूद थे।