हां, कांग्रेस में गुटबाजी है और मैं इसकी पीड़ित हूं
Source: bhaskar news | Last Updated 04:17(23/01/12)
सिरसा. केंद्रीय आवास शहरी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी सैलजा ने माना है कि कांग्रेस में गुटबाजी है और वे भी गुटबाजी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि गुटबाजी के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। सैलजा रविवार को सिरसा दौरे के दौरान पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के आवास पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक समन्वय समिति का गठन किया गया था। उस समिति की बैठक ही कई महीनों से नहीं हुई है।
मायने क्या
द. हरियाणा की सियासत से घिरे हुड्डा पर सैलजा दबाव बना सकती है व रूठों की नेता बन सकती हैं।
आगे क्या
गुटबाजी का मामला हाईकमान तक जा सकता है।
विरोधी सैलजा से मिल नई स्थितियां बना सकते हैं।