राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
किसी के भी जैसा बनने की जरूरत नहीं, अपने जैसे बनो
भास्कर न्यूज
| Dec 02, 2012, 05:04AM IST

हिसार. अभिनेता यशपाल शर्मा ने शनिवार को जिंदल मॉडर्न स्कूल में बच्चों के बीच मस्ती की पाठशाला लगाई।
करीब एक घंटे तक यशपाल ने उनसे अपने अभिनय से लेकर निजी जिंदगी तक काफी बातें शेयर की।
बच्चों को पूरी छूट थी कि वे मन में आए किसी भी सवाल का जवाब मांग सकते थे। बच्चे भी मस्ती में बैठे यशपाल से मिले जवाब पर कभी हंस रहे थे तो कभी गंभीर भी हो जाते। बच्चों से मिलकर यशपाल बोले आखिर दिल तो बच्चा है जी..
सवालों का सिलसिलेवार जवाब
सवाल: मुझे यह कैसे पता चलेगा कि मुझे क्या बनना है?
यशपाल: वक्तखुद बता देगा। आपकी रुचि आपको यह बखूबी अहसास करवाएगी कि आप किस काम में खुद को ज्यादा अच्छी तरह से कर सकते हो।
सवाल: आप अभिनेता ही क्यों बने?
यशपाल: और मैं क्या बनता! (हंसे), दोस्तों मुझे तो बस थियेटर और एक्टिंग ही आती है। इसी में मेरा मन लगता है, यही करना पसंद है। रोजी रोटी भी चल रही है और शौक भी पूरा हो रहा है। मस्ती से जी रहा लाइफ।
सवाल: खुद को कैसा अभिनेता मानते हैं? यशपाल: सवाल थोड़ा टेढ़ा है दोस्त। ज्यादा सोचा नहीं है इस बारे में। हां, इतना कह सकता हूं कि जो भी काम मिलता है उसको अच्छे से करने की कोशिश करता हूं।
सवाल: मैं भी बनना चाहता हूं आपके जैसा!
यशपाल: मेरा जैसा बनने की तुम्हें जरूरत क्या है? तुम अपने जैसा ही बनो। हर किसी के पास अपनी काबिलियत होती है और वह उसको अलग बनाती है। मुझ या किसी और जैसा बनने की जरूरत नहीं अपने जैसा बनो। जैसे अब हो सबसे अलग।
बच्चों के साथ मस्ती
स्कूल में यशपाल ने म्यूजिक, डांस, आर्ट और एक्टिंग के बच्चों के साथ बातचीत की। म्यूजिक टीचर व विविधा क्लब के इंचार्ज संजय सेठी ने बताया कि यशपाल शर्मा ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की और बच्चों के सभी सवालों के जवाब दिए।
इस मौके पर बच्चों के अलावा टीचर संजय शर्मा, रामचंद्र, चंदन घोष, आरएन बहरा, डॉ.रेणु ने भी अभिनेता यशपाल से बात की और उनसे अनुभवों को साझा किया। प्रिंसिपल जूलियन एग्बर्ट ने यशपाल शर्मा के स्कूल आने पर आभार व्यक्त किया।
यशपाल ने बच्चों को फिल्मों की जानकारी के अलावा डांस, एक्टिंग, संगीत सहित स्टेज की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। यशपाल से 12वीं के दीपक शर्मा, लक्ष्य जैन, 10वीं की आशावरी सहित कई छात्र छात्राओं ने कई सवाल किए।






