विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Aruna Geetika Case Can Be Made Scapegoat

गीतिका मामले में अरुणा बनाई जा सकती है बलि का बकरा

dainik bhaskar news | Aug 24, 2012, 03:56AM IST
 
 

दिल्ली. एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में गोपाल कांडा अपनी सहयोगी अरुणा चड्ढा को बलि का बकरा बनाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांडा ने पूछताछ में कहा है कि अरुणा ने गीतिका व उसके परिवार को सारे फोन अपनी मर्जी से किए थे। जो ईमेल गीतिका को भेजे गए थे, उन्हें भी अरुणा ने अपनी मर्जी से भेजा था।





कांडा ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसने पांच अगस्त से लगभग डेढ़ माह पहले तक गीतिका को कोई फोन नहीं किया और न उससे बात की। सनडेल व एएनजी नामक कांडा की कंपनी की दो एजुकेशन सोसाइटी में से एक में गीतिका प्रेजीडेंट थी और दूसरी में वाइस प्रेजीडेंट।



पुलिस के अनुसार, कांडा का कहना है कि गीतिका को इन सोसायटी से जुड़े पेपर पर साइन करने के लिए अरुणा अपने स्तर पर फोन कर रही थी। उसने अरुणा को ऐसा करने के लिए नहीं कहा था। अरुणा भी पुलिस से पूछताछ में कह चुकी है कि वह गीतिका को सोसाइटी से जुड़े कागजात पर साइन करने के लिए बुलाती थी, क्योंकि बार बार बुलाने पर भी वह ऑफिस नहीं आ रही थी।



कर्मचारी बनेंगे गवाह : 18 अगस्त को कांडा की पेशी के समय सरकारी वकील ने कहा था कि कांडा गीतिका से फोन करने के लिए पांच सिम इस्तेमाल करता था, जो उसने अपने कर्मचारियों के नाम पर जारी कराए थे। पुलिस ने इन पांचों कर्मचारियों को गवाह बनाने और उनके सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की बात कही थी।



एक ही समय लिखे गए सुसाइड नोट

दिल्ल दिल्ली पुलिस के अनुसार, गीतिका के घर से मिले दोनों सुसाइड नोट एक ही दिन लिखे गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों सुसाइड नोट में बेशक अलग-अलग तारीख लिखी हुई थी लेकिन इन्हें पढ़ने से प्रतीत होता है कि वे एक ही समय पर लिखे गए थे। शायद गीतिका इतने दबाव में थी कि वह गलती से दोनों पर अलग अलग तारीख लिख गई। गौरतलब है कि सुसाइड नोट के दोनों पेज पर चार तारीख लिखी है लेकिन महीना मई (५) व अगस्त (८) लिखा गया है।



अंकिता सिंगापुर में, जांच में सहयोग देगी

गीतिका खदकुशी मामले में दिल्ली पुलिस को जिस एक और किरदार अंकिता की तलाश थी, उसका पता चल गया है। गुरुवार को पुलिस ने दावा किया कि अंकिता फिलहाल सिंगापुर में है। पुलिस की उससे बात हो चुकी है और उसे भारत लौटते ही पुलिस से सम्पर्क करने की हिदायत दे दी गई है। गौरतलब है कि पुलिस अंकिता की तलाश में कई दिन से जगह-जगह छापे मार रही थी।




हालांकि पुलिस यह नहीं बता पा रही कि अंकिता सिंगापुर कब, कैसे और क्यों गई? क्या उसका बच्चा भी उसके साथ है? पुलिस ने बस इतना ही कहा है कि वह तीन-चार दिन में भारत लौटेगी। उल्लेखनीय है कि गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि गोपाल कांडा के अंकिता से नाजायज संबंध है और उन दोनों का एक बच्चा भी है। गौरतलब है कि अंकिता गोवा में कांडा के कैसिनो में नौकरी करती है। जांच में पता चला था कि जब गीतिका कैसिनो में नौकरी कर रही थी तो अंकिता से उसका विवाद हुआ था और उसे लेकर गीतिका ने अंकिता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।


हिरासत में गोपाल कांडा का ब्लड प्रेशर गिरा

दिल्ली पुलिस की हिरासत में चल रहे गोपाल कांडा का ब्लड प्रेशर गुरुवार को लो हो गया। कांडा ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इस पर उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। वहां 25 मिनट तक मेडिकल जांच के बाद कांडा को ब्लड प्रेशर की दवा दी गई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment