विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Boy Wanting To Strangle The Girl Killed In A SaaS

लड़के की चाहत में सास ने लड़की का गला घोंट कर मार डाला

प्रमोद कुमार | Feb 21, 2013, 07:34AM IST
 
 


सिरसा. लोकी कहंदे ने कि पहली कुड़ी घर की शान हुंदी ए। मेरी सस नूं तां मूंडा ही चाहिदा सी। पर ओ इन्ना कुछ कर देगी, सानू ऐस गल दा पता ही नहीं सी। ये कहना है कि उस मां का जिसकी कोख से जन्म लेने के बाद उसकी नवजात बच्ची को उसकी सास ने गला घोंट कर मार दिया।


पूरा परिवार इससे स्तब्ध है। महिला के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने महिला के बयानों पर उसकी सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


18 फरवरी को अस्पताल आई थी रमनदीप
थेहड़ मोहल्ला की 22 वर्षीय रमनदीप कौर को उसके पति सूरज, सास जसवीर कौर, ननद नीतू ने 18 फरवरी को प्रसव पीड़ा के बाद सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने 19 फरवरी दोपहर ढाई बजे एक लड़की को जन्म दिया। लड़की के जन्म के बाद सूरज ने अपने ससुराल रानियां के गांव नगराना में भी सूचना दी।

देर शाम 7 बजे जसवीर कौर ने अपनी पोती को हाथों में उठा लिया और उसे दुलारने लगी। इस दौरान ही दादी ने बच्ची का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके तुरंत बाद दादी ने उसे मां के पास ही सुला दिया और बोली कि इसे दूध पिला दे।

रमनदीप कौर ने उसे दूध पिलाना चाहा तो उसने दूध नहीं पिया और उसमें धड़कन नहीं थी। उसे डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने कहा कि बच्ची किसके पास थी? जब नाम दादी का आया तो दादी गायब थी।


बच्ची तो खुशियां लाती हैं
रमनदीप की शादी थेहड़ मोहल्ला के सूरज सिंह के साथ 13 फरवरी 2012 को हुई थी। शादी के एक साल बाद घर में बच्ची ने जन्म लिया था। रमनदीप की मां सुखविंद्र कौर ने कहा कि वे तो देर रात को अस्पताल पहुंची थी।

वे घर से खुशी खुशी आई थी कि दोहती का मुंह देखूंगी कि किस पर गई है? मगर उसकी दादी ने इतना बड़ा पाप कर दिया कि बच्ची को ही मार दिया। पहली बच्ची तो घर में खुशियां लेकर आती है। 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment