विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Delhi Rape Case Not Later Awakened Society Against Flirting Boil Head

दिल्ली रेप कांड के बाद भी नहीं जागा समाज, छेड़खानी के विरोध पर फोड़ा सिर

1 of 2 Photos

हिसार. डीएन कॉलेज के पास गुरुवार शाम को एक लड़की को एक युवक ने रास्ते में रोककर बदसलूकी की। यह देखकर वहां खड़े अग्रवाल कॉलोनी के अभिनव अग्रवाल ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक के दोस्तों ने ईंटें मारकर उसे जख्मी कर दिया। उसके सिर में काफी चोट लगी है।

उधर घटना के बाद युवती वहां से जान बचाकर भाग गई। पुलिस ने इलाके में पूछताछ की लेकिन युवती शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंची। वहीं घटनास्थल के पास एक दुकान के सीसीटीवी में यह सब कैद हो गया लेकिन पुलिस देर रात तक भी वह फुटेज हासिल नहीं कर पाई।

पुलिस को मामले में अभी शिकायत का इंतजार है। अभिनव ने बताया कि शाम को एक लड़के ने डीएन कॉलेज के पास लड़की का रास्ता रोक लिया। युवक उसका बैग खींचने लगा, इस पर लड़की चिल्लाने लगी। युवक ने उसका गला दबाने और कपड़े खींचने का भी प्रयास किया।

लड़की का शोर सुन कर मैं उसे बचाने पहुंचा तो युवक मुझसे उलझ गया। युवक कहा कि वह अभी जेल से छूट कर आया है। इसके बाद उसने एक फोन किया। फोन करने के करीब डेढ़ से दो मिनट में कई युवक कार में वहां पहुंचे। युवकों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और ईंट से सिर फोड़कर भाग गए।


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment