राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
डेरा-सिख विवाद : गांवों में भी फ्लैग मार्च
Bhaskar News
| Dec 02, 2012, 05:54AM IST

सिरसा. डेरा सिख विवाद के चलते जिला प्रशासन ने शनिवार को भी पुलिस बलों की मौजूदगी में शहर व आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसी जे गणोशन व एसएसपी डॉ. राजश्री सिंह ने किया। सुबह साढ़े दस बजे फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर पूरे शहर व आसपास के गांव नेजाडेला कलां, झोपड़ा, वैदवाला, हांडीखेड़ा से बाजेकां मोड़ से होकर वापस पुलिस लाइन में आकर संपन्न हुआ।
डीसी जे गणोशन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाहें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
कंट्रोल रूम स्थापित
डीसी जे गणोशन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय पर किसी भी प्रकार की अफवाहों से संबंधित सूचना देने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति दूरभाष नंबर 01666- 247201 पर सूचना दे सकता है। वहीं, एसएसपी डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर भी कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है।






