दिनदहाड़े मॉर्केट से किया लड़की को अगवा, एक दिन बाद बलात्कार कर वापस छोड़ गए

हिसार. शहर थाना इलाके में पिस्तौल के बल पर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। भट्टू के दैय्यड़ गांव के दो युवकों ने 14 फरवरी को लड़की को राजगुरु मार्केट से अगवा कर लिया और उसे सिरसा के नाथूसरी चौपटा ले गए।
पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, आम्र्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एक दिन बाद राजगुरु मार्केट में ही छोड़ गए
शहर के ढाणी श्यामलाल इलाके में रहने वाली युवती 14 फरवरी की शाम राजगुरु मार्केट में गई थी। यहां से दैय्यड़ गांव के दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया।
युवकों ने नाथूसरी चौपटा ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। शुक्रवार को दुष्कर्म आरोपी युवती को राजगुरु मार्केट छोड़कर भाग गए। युवती ने इस घटना के बारे में अपनी मां को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।








