राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
हरियाणा में बग्घी पर निकली दुल्हन की फेरी
Bhaskar News
| Dec 02, 2012, 02:33AM IST

नारनौल. हरियाणा के गुजरवास गांव में लीक से हटकर एक नई शुरुआत हुई है। शनिवार को यहां दुल्हन को दूल्हे की तर्ज पर घोड़े वाली बग्घी में बिठाकर गांव में फेरी निकाली गई।
बनौरा नामक यह रस्म आमतौर पर केवल दूल्हे के लिए ही होती है। लेकिन सुमिता नामक दुल्हन की फेरी के वक्त युवाओं ने डांस किया तो महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बीएड पास सुमिता ने कहा कि उसका उद्देश्य ये संदेश देना है कि लड़का-लड़की में किसी प्रकार का भेद नहीं है।






