राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पत्रकारों ने पुलिस को दिया कल तक का अल्टीमेटम
भास्कर न्यूज
| Dec 19, 2012, 03:50AM IST
हिसार. दैनिक भास्कर हिसार के चीफ रिपोर्टर राकेश क्रांति पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर तीन जिलों के पत्रकारों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो दिन के अंदर अगर राकेश क्रांति पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं दिया जाता है तो 21 दिसंबर से पत्रकार अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
इस मौके पर हिसार, सिरसा व फतेहाबाद के पत्रकार मौजूद थे। सभी पत्रकारों ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। पत्रकारों की ड्यूटी चौबीसों घंटे की रहती है और उन्हें हर वक्त सजग रहना पड़ता है। ऐसे में अगर पत्रकारों पर हमला होता है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। वहीं सभी पत्रकार हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अरशिंद्र सिंह चावला से मिले और अपने निर्णय के बारे में अवगत कराते हुए हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
आईजी अरशिंद्र सिंह चावला ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि पुलिस की कई टीमें इस मामले की छानबीन कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की तरफ से भूपेंद्र मोर ने पीड़ित पत्रकार राकेश क्रांति को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार श्रेयांस जैन, सत्यपाल श्योराण, मनोज हिसारी, मणिकांत मयंक, रामकुमार भारती, संदीप सिंहमार, विजय महता, कुमार मुकेश, सुरेंद्र सोढ़ी, अर्जुन जग्गा, शशी नैयर, संजय आहूजा, राममेहर बूरा, विनोद सैनी, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, महेश सैनी, पवन राठी, शमशेर सैनी, संदीप रतन, मनबीर गोदारा, धीरत सेतिया, अरुण भारद्वाज, विजय भारती, अजय महता, नीता सैनी, हवा सिंह शिवांस, अशोक मोनोलिसा, संयम जैन, महेंद्र सपड़ा, सुरेंद्र नारंग, मोहन भारद्वाज, , प्रेम सिंह, सुरेश सहारण, यशपाल सिंह, सूर्य गोयल, रमेश वर्मा, समीक्षा जैन, शशि कांता, भूपेश, राजकुमार, बलवान, राजेश सलूजा, गुलशन पोपली, विशाल, हुनेश्वर गोस्वामी, रमेश सांगा आदि मौजूद थे। वहीं, राकेश क्रांति के हमलावारों को गिरफ्तार करने और परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग पूरे प्रदेशभर से पत्रकारों व सामाजिक संगठनों ने की है। प्रदेशभर में क्रांति पर हमले की निंदा करते हुए कैंडल मार्च व रोष प्रदर्शन किए गए। वहीं जिले के अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजे गए।








