विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Kejriwal In Karnal

चुनाव में भाजपा को राममंदिर तो कांग्रेस को हिंदू आतंकवाद याद आता है : केजरीवाल

भास्कर न्यूज | Feb 10, 2013, 08:23AM IST
 
 

 

करनाल। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव के समय भाजपा को राम मंदिर और कांग्रेस को हिंदू आतंकवाद याद आते हैं। दोनों पार्टियां विकास और भ्रष्टाचार खत्म करने की जगह हिंदू-मुसलमानों को आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं में प्रधानमंत्री बनने की होड़ लगी है, जबकि आम आदमी पार्टी में इस बात की होड़ लगी है कि कौन जनता के लिए अधिक संघर्ष करेगा। 


केजरीवाल शनिवार को यहां शुरू हुए पार्टी के दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जिला इकाइयों का गठन किया जा चुका है जबकि प्रदेश इकाई का गठन जल्द हो जाएगा। गांव व ब्लॉक समितियों के गठन के लिए हर गांव व ब्लॉक से दस-दस लोग लिए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि वह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। चुनाव के जरिये जनता भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में सहयोग करेगी।


भ्रष्टाचार महंगाई की जननी :  केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार ही महंगाई की जननी है। इसके कारण पूरी अव्यवस्था है इसलिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में राजनीति के अंदर परिवार को प्रमोट करने की प्रथा है जिसका वह विरोध करते हैं। सम्मेलन को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र यादव, नवीन जयहिंद व राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment