राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भूमि अधिग्रहण : गोरखपुर के किसानों की सरकार को दो टूक
भास्कर न्यूज
| Dec 12, 2012, 03:30AM IST
फतेहाबाद. गोरखपुर के किसानों ने डीसी एमएल कौशिक से मिलकर दो टूक शब्दों में जमीन के भाव 68 लाख रुपए प्रति एकड़ दिलाने की मांग की है। साथ ही अपनी जमीन का कब्जा लेने से पहले संबंधित किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की है।
किसानों ने डीसी से कहा कि जिस तरह जींद के खरकड़ गांव में प्रति एकड़ 68 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया, उन्हें भी दिया जाए। डीसी ने किसानों को इस बारे में दस्तावेज पेश करने को कहा है।
डीसी से मिलने आए किसान संघर्ष समिति गोरखपुर के किसान बलवंत सिंह, रामफल, राजेश शर्मा, साधु राम, कृष्ण शर्मा, सज्जन सिंह, जगदीश, बलराज शर्मा आदि ने बताया कि जींद के खटकड़ गांव की जमीन भी अधिग्रहण की गई थी। वहां पर 68 लाख रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा दिया गया है। इसी तर्ज पर गोरखपुर के किसानों को भी यही दाम दिए जाएं।
इसे लेकर संबंधित दस्तावेज भी डीसी को मुहैया कराए हैं। इसके अलावा किसानों ने मांग रखी कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण हुई है, उसके परिवार के सदस्य को कब्जा लेने से पहले नौकरी दी जाए। इसी प्रकार जिन किसानों के गांव में प्लाट नहीं हैं, उन्हें भी पंचायत की जमीन पर प्लाट दिया जाए। इन सभी बातों को लेकर किसानों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।
सोनीपत के किसानों को मिला स्टे, हुडा को कब्जा नहीं
राई . सेक्टर 58 के लिए अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जा लेने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। हुडा अधिकारी भी लाव लश्कर के साथ कब्जा लेने के लिए कार्यालय से बाहर निकले ही थे कि एसडीएम ने फोन कर कब्जा नहीं लेने का आदेश दिया। एसडीएम ने हुडा के एसडीओ को आदेश दिया कि किसानों को जमीन का कोर्ट से स्टे मिल चुका है। इससे कब्जा
कार्रवाई न की जाए।
कोर्ट से स्टे मिलने से
किसानों में खुशी है। हुडा ने नांगल कलां गांव की कुछ जमीन को सेक्टर 58 के लिए अधिग्रहण कर रखा है। इस जमीन पर किसानों का कब्जा है। मंगलवार को हुडा विभाग की टीम ने जमीन पर कब्जा लेना था। कब्जा लेने की अधिकारी भी पूरी तैयारी कर चुके थे। इस बीच नांगल कलां के किसान रामकुमार, सूरजभान व इंद्रजीत कोर्ट का स्टे आर्डर लेकर एसडीएम के कार्यालय में पहुंच गए। जिस कारण कब्जा लेने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया। किसान सतीश तुषीर ने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर जमीन को नहीं छीनने देंगे। इसके लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे।
कार्रवाई स्थगित कर दी है
सेक्टर 58 के लिए अधिग्रहण की गई जमीन पर किसानों को स्टे आर्डर मिलने से फिलहाल कब्जा कार्रवाई को स्थगित किया गया है।
-देवेंद्र मलिक, एसडीओ हुडा।








