राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भूमि अधिग्रहण: पीड़ितों के बयान दर्ज
भास्कर न्यूज
| Dec 21, 2012, 04:31AM IST
रेवाड़ी. जमीन अधिग्रहण के खिलाफ हुई दो खूनी घटनाओं की जांच कर रहे इकबाल चौधरी आयोग ने गुरुवार को हिंसा के पीड़ितों व अधिकारियों और किसानों के बयान कलम कलमवद्ध किए।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोग के अध्यक्ष रिटायर जस्टिस इकबाल चौधरी ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ हिंसा में घायलों के बयानों को कलमबद्ध किया। यह प्रक्रिया बंद कमरे में चली। फोटोग्राफर व अन्य कैमरामैन को इससे दूर रखा गया।
21 दिसंबर तक आयोग गवाही व बयानों की सभी आवश्यक कार्रवाई को पूरा कर लेगा। इसके बाद बहस के लिए अधिकारी व किसान आमने-सामने आ सकते हैं। आयोग की इस कार्रवाई में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
गौरतलब है कि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों व प्रशासन के अधिकारियों के बीच 16 व 22 जुलाई को खूनी हिंसा हो गई थी, जिसमें सैकड़ों किसान व कर्मचारी घायल हो गए थे। इस घटना पर सरकार ने किसानों की सहमति पर आयोग का गठन कर दिया था।






