विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Mercury Reached Below 0 Degrees, The First Time Since 1747 The Situation

पारा पहुंचा 0 डिग्री से भी नीचे, 1974 के बाद पहली बार ऐसे हालात

bhasker news | Jan 07, 2013, 04:36AM IST
 
 


करनाल. समूचा उत्तरी भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर से शीत लहर का प्रकोप चल रहा है। कई जिलों में पारा शून्य से नीचे माइनस में जा चुका है। कई जगह खेतों में ओस की बूंदे जमकर बर्फ में तबदील हो गईं।


48 घंटे में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई इलाकों में पाला जमने व शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। यही नहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान, दिल्ली, समूचे यूपी, पंजाब में इसी तरह की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पहाड़ों में पश्चिम विक्षोभ के चलते चंडीगढ़ या आस-पास के जिलों में सर्दी थोड़ी कम रही है। 11 व 12 जनवरी को नया पश्चिम विक्षोभ आने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढ़ सकते हैं, इससे लोहड़ी के अवसर पर लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत की संभावना बन सकती है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के मौसम विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी पं. जय नारायण शर्मा का कहना है कि 7 फरवरी 1974 को पारा यूं ही माइनस में चला गया था, तब आठ दिन तक सूर्य ही नहीं निकला था।

इस बार जनवरी में यह स्थिति बनी है। वर्ष 2006 में भी इसी तरह का मौसम रहा था, तब अधिक दिन तक अधिकतम तापमान कम नहीं रहा था।


खेतों में जमा पाला
गेहूं व बरसीम के खेतों में हरी व सूखी घास पर साफ पाला जमा दिखाई दिया।सरसों के पत्तों पर तो चांदी नुमा पाले की परत बनी हुई थी।जबकि घरों की छत पर रखी पानी की टंकियों से निकल रहा पानी असहनीय था। जिसने पानी में हाथ डुबोए, जम से गए। टमाटर की फसल अभी से मुरझाने लगी है।

पानीपत में धरने पर बैठे किसान की मौत
प्रदेश में अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की ठंड से मौत हो गई। पानीपत में गन्ने का मूल्य बढ़वाने के लिए धरने पर बैठे ऋषिपाल नामक किसान की रात को ठंड की वजह से मौत हो गई। उधर, सोनीपत और हिसार में भी दो लोगों की मौत हो गई।


कई ट्रेन रद्द, कई घंटों लेट  
अम्बाला. कोहरे की वजह से रविवार को रेलवे ने एक एक्सप्रेस व एक पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी। जालंधर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 14682 इंटरसिटी व सहारनपुर-अम्बाला पैसेंजर ट्रेन,  कालका से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 12312 भी रद्द रही। नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस निर्धारित समय से चौबीस घंटे लेट चली।

ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस 19 घंटे, 13050 हावड़ा एक्सप्रेस सवा घंटा, 15209 जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रही।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment