विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Owner Killing In Haryana

ऑनर किलिंग: मोबाइल चार्जर की तार से बेटी का गला घोंटा

Bhaskar News | Oct 19, 2012, 02:56AM IST
 
 


झज्जर। जटिया मोहल्ला में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह करते हुए अपनी 20 वर्षीय बेटी को मार डाला। वारदात को बुधवार देर रात अंजाम दिया गया। पुलिस ने मृतका के भाई मनीष के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



मनीष ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूजा सिरसा जिले से जीएनएम (स्टाफ नर्स) का कोर्स कर रही थी। इस साल उसका फाइनल इयर था। रक्षाबंधन के बाद जब वह पिता के साथ संस्थान पहुंची तो प्रिंसिपल ने उसे रखने से मना कर दिया था और कहा कि पेपर हों तभी इसे ले आना। तभी से पिता उससे नाराज थे।


 


मनीष ने बताया कि बुधवार रात वह देवीलाल पार्क में घूमने गया था। जब वह 11 बजे घर लौटा तो मां के सिर में चोट लगी थी और पिता पूजा को दादी वाले कमरे में ले जाकर पीट रहे थे। जब तक वह खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में घुसता तब तक पिता ने मोबाइल चार्जर की तार से पूजा का गला दबा दिया था। जिससे पूजा की मौत हो गई। वारदात की सूचना पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम भी कराया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment