दुशासन के पुत्र ने मारा अभिमन्यु को: भले ही यह माना जाता हो कि अभिमन्यु की हत्या चक्रव्यूह में सात महारथियों द्वारा की गई थी। लेकिन यह पूरा सच नहीं है। मौलिक महाभारत के मुताबिक, अभिमन्यु ने बहादुरी से लड़ते हुए चक्रव्यूह में मौजूद सात में से एक महारथी (दुर्योधन के बेटे) को मार गिराया था। इससे नाराज होकर दुशासन के बेटे ने अभिमन्यु की हत्या कर दी थी।